मरने से पहले श्रीदेवी ने जाहिर की थी अपनी अंतिम इच्छा, चाहती थीं ऐसे हो अंतिम विदाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन के बाद हर व्यक्ति अचंभित है। जी हाँ! शनिवार रात करीब 11 बजे दुबई के फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की दिल की गति के रुकने से मौत हुई। सूत्रों के अनुसार वह होटल के बाथरूम में गिरी पड़ीं थी। इसके चलते उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्रीदेवी ने अपनी मौत से पहले कुछ इच्छा ज़ाहिर की थी। वैसे अपनी इस इच्छा को वह कई बार इंटरव्यू के दौरान भी बता चुकी है। आइए जानते है उनकी अंतिम इच्छा क्या थी।
दरअसल, श्रीदेवी को सफेद रंग से बहुत प्यार है जिसके चलते उन्होंने कहा था कि उनकी अंतिम यात्रा जब भी निकाली जाए तो वो सफेद रंग के फूलों से सजाई जाए। उनकी इस इच्छा को पूरा करते हुए अंतिम संस्कार के वक़्त हर चीज सफेद रखी गई है।
उनका पूरा परिवार उनकी इसी अंतिम इच्छा को पूरा करने में जुटा हुआ है। इस दौरान श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जहाँ रखा जाएगा वहाँ सफेद रंग के मोगरे और गुलाब के फूलों से सजाया जा रहा है।
ध्यान रहे सफ़ेद रंग से इतना प्यार होने की वजह से ही वे अधिकतर सफ़ेद रंग को ही चुनती थी। साथ ही वह फिल्मों में भी कई बार सफ़ेद रंग के कपड़ो में भी नज़र आ चुकी है। वे हमेशा ही इस रंग के कपड़ो की डिमांड करती थी। बताया जाता है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्काथर मुंबई स्थित बंगले पर होगा। इसके चलते वहाँ सफेद चादरें भी लगाई जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ये है दुनिया की सबसे ऊँची होटल, सोने के दरवाजे से एंटर होते है यहाँ गेस्ट

जानिए दुनिया के 10 सबसे छोटे अमीर देश कौन-से हैं

गलती से फेमस हुए ये 6 लोग, आप मिले या नहीं