जानिए दुनिया के 10 सबसे छोटे अमीर देश कौन-से हैं

अमीर देशो  का नाम सुनते ही आपक निश्चित तौर पर  अमेरिका,  ब्रिटेन , जर्मनी या जापान जैसे देशों के नाम सोचने लगते है, लेकिन वास्तव में आप हैरान हो जाएगे | जब आपको पता लगेगा कि दुनिया के कई ऐसे छोटे देश हैं जो रईस देशों की सूची में अव्वल हैं। जानिए ऐसे कौन-से टॉप -10 देश है :-
  • क़तर :-
दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में पहला नाम कतर का है। यहां की प्रति व्यक्ति आय करीब 95 लाख 79 हजार रुपए है। इसकी आय का स्त्रोत पेट्रोलियम और लिक्विफाइड नेचुरल गैस है। इसके जरिए देश को 70 फीसदी सरकारी रेवेन्यू और 85 फीसदी निर्यात से इनकम होती है।
  • लग्जमबर्ग :-
यूरोपीय देश लग्जमबर्ग पर कैपिटा इनकम के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 93,174 डॉलर मतलब 62 लाख 18 हजार रुपए है। इस देश के लोग भारत के लोगों से 71 गुना ज्यादा कमाते है। यहां का फाइनेंशियल सेक्टर, इंडस्ट्री और स्टील सेक्टर सबसे मजबूत सेक्टरों में से एक है।
  • सिंगापुर :-
सिंगापुर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 85,198 डॉलर मतलब  56 लाख 86 हजार रुपए है। यहां का फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर, केमिकल एक्सपोर्ट इंडस्ट्री और लिबरल इकोनोमी पॉलिसी देश को मजबूत बनाती है। देश की अर्थव्यवस्था को क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस मजबूत बनाती है।
  • ब्रुनई :-
ब्रुनई दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 72,370 डॉलर  मतलब  48 लाख 29 हजार रुपए है।
  • कुवैत :-
कुवैत दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में पांचवे पायदान पर आता है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 70,914 डॉलर मतलब 47 लाख 32 हजार रुपए है। इस देश की अर्थव्यवस्था  का मुख्या स्त्रोत पेट्रोलियम और एक्सपोर्ट रेवेन्यु है।
  • नॉर्वे :-
यहां की प्रति व्यक्ति आय 67,445 डॉलर मतलब 45 लाख रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया पेट्रोलियम है। अमीर देशो की सूची में नॉर्वे भी शामिल है | दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक नॉर्वे के पास सोना नहीं है
  • यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई ) :-
यूनाइटेड अरब अमीरात की प्रति व्यक्ति आय 65,149 डॉलर मतलब  43 लाख 48 हजार रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया ऑयल है। आप को बाते दें कि यूएई सर्विस सेक्टर और टेलिकम्युनिकेशन क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण है।
  • सैन मरीनो :-
सैन मरीनो यूरोप का एक देश है। यह दुनिया का आठवां सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 61,836 डॉलर मतलब 41 लाख 26 हजार रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था को बैंकिंग, फैब्रिक, इलेक्ट्रोनिक्स, सिरेमिक्स, फर्नीचर और वाइन मजबूत बनाते हैं।
  • स्विट्जरलैंड :-
यहां की प्रति व्यक्ति आय 58,731 डॉलर मतलब 39 लाख रुपए है। इस देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया बैंकिंग सेक्टर है और दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में स्विट्जरलैंड नौवें पायदान पर आता है |
  • हॉन्गकॉन्ग :-
हॉन्गकॉन्ग दुनिया का 10वां सबसे धनी देश है। इसकी अर्थव्यवस्था को रियल एस्टेट, फाइनेंस सेक्टर और कंस्ट्रक्शन मजबूत बनाता है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 56,428 डॉलर मतलब 37 लाख 64 हजार रुपए है। यह देश भारत के लोगों से 43 गुना ज्यादा कमाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ये है दुनिया की सबसे ऊँची होटल, सोने के दरवाजे से एंटर होते है यहाँ गेस्ट

गलती से फेमस हुए ये 6 लोग, आप मिले या नहीं