क्या आप जाना चाहेंगे इन भयानक भरी जगहों पर…
भूतों की कहानी तो हम बचपन से ही सुनते आए है और साथ ही भूतों की पिक्चर भी देखते आए है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, यह सच हो जाए तो…। खैर घबराने की बात नहीं है लेकिन आज हम आपको कुछ इसी तरह के राज के बारे में बताने वाले है। आपको बता दें, फिल्म “एनाबेल” या “द कांजिउरिंग” जैसी फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसके लिए काफी जांच-पड़ताल की गई है। इसी बीच कुछ ऐसी जगहों के बारे में पता लगा है जो किसी भुतिया हवेली से कम नहीं है। आइए जानते है वें कहाँ है:-
1) मेरठ, GP Block
यह अपने पास्ट के चलते काफी चर्चा में है। बताया जाता है कि, यहाँ कई बार डरावने हादसों को होते देखा है या सुना है। आपको बता दें, यह जगह मेरठ में मौजूद है जहाँ GP Block मौजूद है। खबरों के अनुसार यहाँ 4 दोस्त साथ रहते थे जिन्हें लाल साडी पहने एक औरत दिखती है। इसके बाद देखते ही देखते यहाँ कई भूत आते गए।
2) शिमला, चार्लविले हवेली
यह हवेली शिमला में मौजूद है। वैसे यह फेमस नहीं है लेकिन हॉरर जगहों में से एक जरूर है। यह हवेली सालों पुरानी है जब ब्रिटिश रूल था। बताया जाता है कि, यहाँ विक्टर बेले और उनकी वाइफ रहा करती थी। इसी बीच उन्हें अहसास हुआ की यहाँ नेगेटिव एनर्जी है जो बहुत भयानक है इसलिए जल्द ही उन्होंने इस जगह को छोड़ दिया। वैसे यह जगह दिखने में भी काफी डरावनी है।
3) हैदराबाद, कुंदनबाग
यह हवेली और यहाँ की खानी दोनों ही काफी डरावनी है। दरअसल, चोरी के यहाँ एक चोर आता है जिसे यहाँ के तीनो मालिको की लाश नज़र आती है। लाश देख चोर डर जाता है और पुलिस को खबर करता है। इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट आती है जो इस कहानी में ट्विस्ट लाती है। जी हाँ! फॉरेंसिक टीम के अनुसार इनकी म्रत्यु करीब तीन महीने पहले हो चुकी थी लेकिन पड़ोसियों के अनुसार वें उन्हें रोज़ दिखाई देते थे।
Comments
Post a Comment