Download करें ये App, आपके चेहरे के इशारों पर चलेगा आपका Smartphone

Download करें ये App, फिर देखिए आपके चेहरे के इशारों पर चलेगा आपका Smartphoneऐप्लीकेशन की मदद से आज कल अधिकतर काम आसान हो गए है। देखा गया है कि, हाथ के केवल एक अंगूठे से ही आप पूरे मोबईल फ़ोन को ऑपरेट कर सकते है और अपने सभी जरूरी कामों को पूर्ण कर सकते है। खैर बदलते वक़्त और बढ़ती टेक्नोलॉजी ने इसे भी बदल दिया है। जी हाँ! प्ले स्टोर पर मौजूद एक ऐप की मदद से यह संभव हुआ है। आइए जानते है यह ऐप के क्या-क्या फीचर है:-
दरअसल, हर दिन एक नई टेक्नोलॉजी से हम लोग रूबरू होते है। कुछ इसी तरह आज हम आपको एक ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में बताएँगे जिसकी मदद से आपको अपने मोबईल फ़ोन को यूज़ करने के लिए आपके हाथ की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप को यूज़ करने के लिए आपको अपने चेहरे का उपयोग करना होगा। वैसे इस ऐप को यूज़ करना काफी आसान है।
इस ऐप को आप प्ले स्टोर पर EVA FACIAL MOUSE के नाम से सर्च कर सकते है। इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है। वैसे डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ सेटिंग में बदलाव करना होगा। सेटिंग में बदलाव करते ही आपका फ़ोन आपके हाथ के बजाय आपके चेहरे की प्रतिक्रिया के अनुसार काम करेगा। आइए जानते है डाउनलोड करे के बाद सेटिंग में क्या बदलाव होता है:-
सेटिंग स्टेप्स
डाउनलोड करने के बाद आप इस ऐप को अपने मोबईल स्क्रीन पर देख सकेंगे। वहीं यदि आप इस ऐप पर क्लिक करते है तो आपको Accessbility का ऑप्शन दिखाई देगा। यहाँ आपको इनेबल का ऑप्शन दिखाई देगा जिसे ऑन करना होगा। इनेबल होते ही आपकी स्क्रीन पर एक पॉप पप आएगा।
इसमें आप अपना चेहरा देख सकेंगे और साथ ही आपको एक प्लस का चिह्न भी नज़र आएगा। इस प्रोसेस के बाद यह ऐप काफी सिंपल लगता है। इसके साथ ही यहाँ कई एडवांस फीचर भी मौजूद है। जिसके लिए आपको उन्हें डाउनलोड करना होता है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद यह आपके चेहरे की मूवमेंट के अनुसार काम करता है।

Comments

Popular posts from this blog

ये है दुनिया की सबसे ऊँची होटल, सोने के दरवाजे से एंटर होते है यहाँ गेस्ट

जानिए दुनिया के 10 सबसे छोटे अमीर देश कौन-से हैं

गलती से फेमस हुए ये 6 लोग, आप मिले या नहीं