Funny Video बनाना चाहते हो तो डाउनलोड करों ये 5 ऐप


“जो दिखता है वो बिकता है” कुछ इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्ले स्टोर पर कई ऐप्लीकेशन काफी ट्रेंड में है। जी हाँ! आज हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप के बारें में बताएँगे जो वीडियो को वायरल करने में काफी मदद करते है। दरअसल, इन ऐप की मदद से आप अपनी क्रिएटिविटी से एक वीडियो बना सकते है। इसके साथ ही इन वीडियो को अपलोड करके उसे वायरल भी कर सकते है।
वहीं इसमें कुछ ऐप ऐसे भी मौजूद है जिनकी मदद से आप वीडियो तो बना ही सकते है बल्कि साथ ही काफी अच्छी एडिटिंग भी कर सकते है। ध्यान रहें, यदि आप चाहे तो इन सभी ऐप से कमाई भी कर सकते है। आइए जानते है वें ऐप कौन-से है:-
1) Hypstar Application
यह ऐप आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। आपको बता दें, इस ऐप की मदद से किसी भी फील्ड से जुड़ा वीडियो आप क्रिएट कर सकते है। वहीं फनी वीडियो को भी आप क्रिएट कर सकते है। वैसे फनी वीडियो का काफी ट्रेंड चल रहा है। इसमें आप अपने वीडियो को अपलोड करकर उसे वायरल भी कर सकते है जिसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं लगाना होता है।
2) Like Application
यह ऐप आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाला है क्योंकि इस ऐप में आप वीडियो तो क्रिएट करते ही है। इसके साथ ही उसे काफी अच्छी तरह से एडिट भी कर सकते है। वैसे यह ऐप को लोगो ने ख़ासा पसंद किया है। यहीं कारण है कि, प्ले स्टोर पर यह ऐप टॉप पर नज़र आता है।
3) Clip India
यह एक वीडियो मेकिंग ऐप है। टॉप 5 वीडियो मेकिंग ऐप की लिस्ट में एक नाम “क्लिप इंडिया” ऐप का भी है। इसे आप प्ले स्टोर पर आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
4) Share Chat
यह एक मल्टीटैलेंटेड ऐप्लीकेशन है। जी हाँ! प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद आप इस ऐप की मदद से क्रिएटिव वीडियो बनाने के साथ-साथ नए फ्रेंड्स बना सकते है और उनके साथ चैट भी कर सकते है।
5) Music.ly
यह ऐप्लीकेशन को भी लोगो ने काफी पसंद किया है। वैसे पसंद करने की वजह ऐप में मौजूद बहुत सारे फीचर है। इन सभी फीचर की मदद से आप आप आसानी से वीडियो बना सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

ये है दुनिया की सबसे ऊँची होटल, सोने के दरवाजे से एंटर होते है यहाँ गेस्ट

जानिए दुनिया के 10 सबसे छोटे अमीर देश कौन-से हैं

गलती से फेमस हुए ये 6 लोग, आप मिले या नहीं