इटली में शादी रचाएंगे विराट-अनुष्का, जाने क्या है प्लानिंग

हमेशा से चर्चा में रहने वाले क्यूट कपल विराट और अनुष्का अपने रिश्ते को और करीबी और एक नया नाम देना चाहते है। दरअसल, बताया जा रहा है कि, विराट पूरे दिसम्बर माह मैदान से दूर रहने वाले है क्योंकि वह वनडे और टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच का हिस्सा नहीं है। इसकी वजह कुछ इंटरेस्टिंग बताई जा रही है। जी हाँ! बॉलीवुड की क्वीन और मैदान के राजा इस माह को यादगार बनाना चाहते हैं। आइए जानते है यह मोंठ दोनों के लिए क्यों ख़ास है?
आपको बता दें, विराट ने BCCI को “पर्सनल” काम बताते हुए पूरे दिसम्बर माह की छुट्टी की एप्लीकेशन दी है जिसे मंजूरी भी मिल गई है। बताया जा रहा है कि, यह माह में दोनों ड्रीम फेयरिटेल वेडिंग प्लान कर रहे है। जी हाँ! दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली के खूबसूरत शहर को चुना है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि, परिवार के सदस्यों के इटली के टिकट बुक हो गए है और बहुत ही करीबियों को न्योता दिया जा चुका है।
अनुष्का ने की शूटिंग कैंसल
जहाँ एक तरफ विराट अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर काफी उत्सुक है वहीं अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया कि वें भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। वैसे अभी इस मुद्दे पर विराट-अनुष्का की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है।
सेट पर किए दोनों ने वादे
हाल ही में देखा गया है कि, विराट और अनुष्का में साथ में मान्यवर के लिए एक शूट किया था। जिसमें उन्होंने कई वादे भी किए। उम्मीद यहीं है कि, शूट के दौरान किए वादों को दोनों जल्द ही असल ज़िन्दगी में भी ले लेंगे। वैसे 9,10, 11 दिसंबर को शादी की रस्में निभाई जा सकती हैं। जिसकी प्लानिंग इंटरनेशनल वेडिंग प्लानर्स कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

Funny Video बनाना चाहते हो तो डाउनलोड करों ये 5 ऐप

कभी ठेले पर वड़ापाव बेचते थे धर्मेश, अब बन चुके हैं फिल्मों की जान