ऐसे बढाए अपना बिजनेस, यहाँ करें रजिस्ट्रेशन
कहा जाता है कि, “पैसा हर परेशानी का हल होता हैं।” पैसा कमाने की लिए कुछ व्यक्ति हार्ड वर्क करते हैं तो कुछ व्यक्ति स्मार्ट वर्क करते हैं। वैसे आज हम स्मार्ट वर्क की बात कर रहें हैं। जी हाँ! यह स्मार्ट वर्क को करने से आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। जहाँ एक तरफ पूरी दुनिया ऑनलाइन होती जा रहीं हैं वहीं दूसरी तरफ यह बिजनेस भी कुछ इसी तरह हैं। यदि आप भी ऑनलाइन बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको ई-कॉमर्स की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
दरअसल, हम बात कर रहें हैं ई-कॉमर्स कंपनी की। ई-कॉमर्स कंपनी जैसे फ्लिप्कार्ट, अमेज़न आदि, बिजनेस के लिए आपको इन कंपनियों के साथ जुड़ना होगा। ध्यान रहें इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। आइए जानते हैं यहाँ जुड़कर आप ग्राहकों को किस तरह के प्रोडक्ट बेच सकते हैं।

24 घंटे बेचे अपने प्रोडक्ट
ज्यादा एक्टिव ना रहते हुए भी आप अच्छी ख़ासी कमाई कर सकते हैं। यहाँ आप ज्वेलरी, खिलौने, जूते, मोबाईल, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ी चीजों के प्रोडक्ट की बिक्री कर सकते हैं। यहाँ आपको फायदा तो होगा ही और इसके साथ ही 24 घंटे आप अपने प्रोडक्टस की बिक्री कर सकते हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
आपको यहाँ रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि वेबसाइट पर ही आपको यह ऑप्शन दिया गया हैं। ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़ने के लिए आपको एक सेलर अकाउंट खोलने की जरूरत होती हैं और यह अकाउंट आप वेबसाइट पर मौजूद ऑप्शन की मदद से खोल सकते हैं। यहाँ आपको पूरी जानकारी देनी होती हैं जैसे- टिन नंबर और पैन कार्ड। ध्यान रहें टिन नंबर और पैन कार्ड के बिना आप यह अकाउंट नहीं खोल सकते हैं।
ऐसे मिलता हैं कमीशन
आपके प्रोडक्ट की कीमत के अनुसार सभी ई-कॉमर्स कंपनियाँ कुछ कमीशन लेती हैं और आपके प्रोडक्ट को बेचती हैं। यह कमीशन 5 से 40 फीसदी तक होता हैं। वैसे सभी कंपनियाँ आपके प्रोडक्ट की कीमत के मुताबिक़ आपको कमीशन काट कर देती हैं। इसके साथ ही प्रोडक्ट को ग्राहक तक पहुँचाने के लिए शिपिंग चार्ज सेलर को ही देना होता हैं और यह चार्ज प्रोडक्ट के वजन के अनुसार होता हैं।
कितनी होती हैं कमाई
ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ जुड़ने के बाद आपकी कमाई का कोई हिसाब नहीं होता हैं। ध्यान रहें कि ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े बड़े सेलर के टर्नओवर का आंकड़ा भी कुछ लाखो-करोड़ो का हैं और साथ ही छोटे सेलर भी अच्छे प्रॉफिट के साथ अपना काम कर रहें हैं। कंपनियाँ आपके कमीशन को काटकर आपके अकाउंट में डालती हैं और यह पेमेंट, अकाउंट में कुछ 7 से 15 दिनों के अंदर प्राप्त होता हैं।

एफिलेटेड मार्केटिंग को भी करें
यदि आप अपने प्रोडक्ट के साथ-साथ विज्ञापन से भी कमाई करना चाहते हैं तो एफिलेटेड मार्केटिंग का उपयोग कर सकते हैं। यहाँ आपको अपने पेज(सेलर अकाउंट) पर ई-कॉमर्स कंपनी जैसे- फ्लिप्कार्ट, अमेज़न आदि के विज्ञापन को अप्रूव करना होता हैं।
Comments
Post a Comment