पिता को बनाया प्रधानमंत्री तो खुद बना देश का राजा, भारत का है ये लड़का

भारत के युवाओं का देश का भविष्य बताया जाता हैं। वैसे देश की युवा पीढ़ी देश के तिरंगे और देश के नाम को हर जगह रोशन कर रहीं हैं। कभी स्पोर्ट्स की दुनिया में तो कभी एंटरटेनमेंट की दुनिया में लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएँगे जो ना केवल भारत देश का नाम रोशन कर रहा हैं बल्कि एक नया देश बनाने का कारनामा कर रहा हैं।


दरअसल, हम बात कर रहें हैं भारत देश के इंदौर शहर में रहने वाले एक युवा की जो इन दिनों एक नया देश बनाने जा रहा हैं। जी हाँ! यह मजाक नहीं हैं, यह सच हैं क्योंकि इंदौर शहर के सुदामा नगर में रहने वाले सुयश दीक्षित ने इजिप्ट और सुडान के बीच में मौजूद एक जगह जिस पर किसी भी देश का कोई मालिकाना हक नहीं हैं वहाँ सुयश ने अपना देश बनाया हैं और देश का नाम किंगडम ऑफ दीक्षित‘ रखा हैं।
वैसे इस जगह का असली नाम तावील हैं और सुयश ने खुद को वहाँ का राजा घोषित करते हुए झंडा भी लहरा दिया हैं और अब वो चाहता हैं कि यूएन इस इलाके के लिए मान्यता दें। वहाँ पहुँचकर सुयश अपने फेसबुक पर अपने आप को राजा घोषित करते हुए लिखते हैं कि, मैंने यहाँ तक पहुंचने के लिए 319 किलोमीटर का सफर तय किया हैं। जब मैं इजिप्ट से निकला तो वहाँ शूट एंड साइट के ऑर्डर थे मैं बड़ी मुश्किल से वहाँ से निकलकर यहाँ पहुँचा था। यहाँ आने के लिए सड़क भी नहीं थी क्योंकि ये इलाका पूरा रेगिस्तान से भरा हुआ हैं। यहाँ 900 स्क्वायर फीट का इलाका किसी देश का नहीं हैं इसलिए यहाँ आराम से रहा जा सकता हैं। मैंने यहाँ पौधे लगाने के लिए बीज डालकर पानी डाला हैं।”
पिता को बानाया प्रधानमंत्री
सुयश ने किंडम ऑफ दीक्षित‘ की घोषणा करने के बाद अपने पिता को वहाँ का प्रधानमंत्रीराष्ट्रपति और मिलिट्री हेड बनाया हैं और साथ ही खुद को वहाँ का राजा बनाया हैं। इस देश की वेबसाइट के लिए वें एक वेबसाइट भी(https://kingdomofdixit.gov.best) तैयार कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा- मेरे देश में अभी कई पद खाली हैं जिसके लिए कोई भी अपलाय कर सकता हैं, जिसपर वो विचार करेंगे
1) देश की कुल जनसंख्या सिर्फ हैं
2) इस देश की राजधानी का नाम सुयशपुर हैं
3) इस देश की स्थापना 15 नवंबर 2017 को हैं
4) सुयश ने देश का राष्ट्र पशु छिपकली को चुना हैं क्योंकि वहाँ सिर्फ उन्हें छिपकली ही दिखीं हैं
Original Source:- https://www.youthensnews.com/india-suyash-dixit-make-their-own-new-country-kingdom-of-dixit-between-egypt-and-sudan/

Comments

Popular posts from this blog

कभी ठेले पर वड़ापाव बेचते थे धर्मेश, अब बन चुके हैं फिल्मों की जान

सलमान खान के करीबी थे ये 5 लोग, इस साल छोड़ दिया साथ

Funny Video बनाना चाहते हो तो डाउनलोड करों ये 5 ऐप