सरकार दे रहीं नौकरी, यहाँ कराएँ अपना रजिस्ट्रेशन
“जॉब” शब्द सुनते ही सभी व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं। वैसे जॉब का होना या ना होना भी एक दिलचस्प बात हैं। जी हाँ! नौकरी पेशा इंसान अपनी सैलेरी या काम के प्रेशर से परेशान रहता हैं। कुछ इसी तरह की परेशानी जॉबलेस इंसान के साथ भी देखने को मिलती हैं। यदि आप भी हैं जॉबलेस या किसी चीज से परेशान हैं तो फ़िक्र करने की जरूरत नहीं हैं। वैसे यह भी सोचने वाली बात हैं कि आख़िर हम ऐसी बात क्यों कर रहें हैं।
दरअसल, 20 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) को लेकर हम बात कर रहें हैं जो युवाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म बनकर सामने आया हैं। आपको बता दें, एम्प्लॉयमेंट जैसी बड़ी समस्या के चलते यह मिशन लॉन्च किया गया हैं। इस मिशन को लेकर भारत सरकार का कहना हैं कि, नेशनल करियर सर्विस(एनसीएस) तीन पॉइंट जैसे स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया से मिलकर बनीं हैं। जिसकी मदद से युवाओं के लिए जॉब ऑप्शन बढ़ेंगे।
यह एक अच्छा प्लेटफार्म हैं जहाँ युवा हर फ़ील्ड से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकता हैं। इसके साथ ही जॉब के लिए अप्लाई भी कर सकता हैं। आपको बता दें, यह एक ऑनलाइन पोर्टल हैं जहाँ आपको अपने नाम का रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिससे आप जॉब के लिए एक क्वालीफाई व्यक्ति बन सके। इस मिशन के तहत आप यहाँ से जॉब सर्चिंग के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग, करियर काउंसलिंग जैसी चीज़ो का भी लाभ ले सकते हैं। जानिए इस मिशन के तहत भारत सरकार के क्या अहम् पहलु हैं:-
1) कार्यक्षमता की क्वालिटी को बढ़ावा देना
2) जॉब ऑप्शन बढ़ें
3) महिलाओं की कार्यक्षमता को बढ़ावा देना, साथ ही उनका योगदान भी बढ़ सके
4) आपको बता दें, भारत सरकार Re-employment को दूसरी जिंदगी के समान मानती हैं।
यदि आप नेशनल करियर सर्विस(एनसीएस) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आपको जॉब से जुड़ी सभी जानकारी नोटिफिकेशन की मदद से मिलेगी। अब टेंशन को कर दो बाय-बाय और जॉब पाना चाहते हैं तो अभी करें यहाँ रजिस्ट्रेशन क्योंकि यहाँ हैं 3000 से भी ज्यादा करियर के ऑप्शन। यहाँ आप IT, Textile, Automobile, Construction आदि इस प्रकार की फील्ड में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Original Source:- https://www.youthensnews.com/how-to-apply-on-nsc-portal-for-job/

Comments
Post a Comment