त्वचा को रखना चाहते हो सॉफ्ट-सॉफ्ट तो अपनाएं ये 5 टिप्स
सर्दी भरे मौसम की शुरुआत हो चुकी हैं। वैसे इस सर्दी के मौसम में आम तौर पर हर व्यक्ति की एक परेशानी होती हैं। जी हाँ! सर्दियों के मौसम में बॉडी की त्वचा में रूखापन आना और त्वचा के फट जाने जैसी समस्याओं के बारे में आज हम बात कर रहें हैं। यदि आप भी हैं इन सभी तरह की चीज़ो से परेशान हैं तो पढ़िए किस तरह हम अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं और हेल्थी रह सकते हैं।

1) गुनगुनें पानी को ही चुनें
सर्दियों के मौसम में नहाने के लिए आपको हमेशा ही गुनगुनें पानी को अपनी पहली पसंद बनाना चाहिए। ध्यान रहें हर तरह के ऑइल को अपनी बॉडी पर यूज़ ना करें। इसके साथ ही रात को सोते वक़्त हाथ, पैर, घुटने आदि शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाए।

2) मॉइस्चराइजर को ध्यान से ख़रीदे
आपको बता दें, मार्केट में अधिकतर जगह पर पेट्रोलियम बेस्ड मॉइस्चराइजर मिलते हैं जिससे आपकी स्किन और रुखी हो सकती हैं इसलिए आपको हमेशा ही नेचुरल और नौरेशिंग इन्ग्रेडीएंट वाला मॉइस्चराइजर खरीदना चाहिए। वाटर बेस्ड सॉल्युशन आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा रहेगा।

3) पानी पीना ना भूलें
सर्दियों के मौसम में हम पानी पीना काफी कम कर देते हैं और चाय-कॉफ़ी जैसी चीज़ो का ख़ासा पसंद करते हैं लेकिन आपको बता दें, पानी सेहत और स्किन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं इसलिए आपको सर्दियों के मौसम में पानी की मात्रा को शरीर से कम नहीं करना चाहिए। भले ही आप गुनगुना पानी पीजिए। वैसे गुनगुनें पानी के साथ नींबू रिफ्रेशमेंट के लिए काफी अच्छा हैं।

4) आंतरिक शरीर के लिए जरूरी हैं हाइड्रेशन
सर्दी के इस मौसम में आपको अपने खान-पान पर ख़ासा ख्याल रखना चाहिए। आपको बता दें, यदि आप सेहतमंद व्यक्ति रहना चाहते हैं तो अपने आंतरिक शरीर का भी ध्यान रखें। जी हाँ! फीट रहने के लिए आपको सर्दियों के मौसम में विटामिन-C और जिंक की भरपूर मात्रा में पूर्ति करना चाहिए। इसके लिए आपको टमाटर, गाजर, तरबूज, संतरा आदि का सेवन करना चाहिए।

5) सॉफ्ट और सुन्दर त्वचा के लिए इसे यूज़ करें
ध्यान रहें सर्दियों के मौसम में हाइड्रेटिंग मास्क स्किन को काफी मॉइस्चराइजर प्रदान करता हैं और साथ ही सॉफ्ट स्किन बनाए रखने में भी मदद करता हैं। इसके लिए आपको नेचुरल मॉइस्चराइजिंग इन्ग्रेडीएंट जैसे- शहद, एवोकाडो, जोजोबा ऑइल, बादाम ऑइल, केले इत्यादि को मिलाकर पेस्ट बनाना चाहिए और 10 से 30 मिनट के लिए स्किन पर लगाकर छोड़ देना चाहिए। इससे आपकी स्किन काफी निखर जाएगी।
original source:- https://www.youthensnews.com/beauty-tips-for-winter-dry-skin/
Comments
Post a Comment