17 साल बाद ये लड़की बनी भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड

हमेशा हम लोग बात करते हैं कि, क्रिकेट के मैदान यह रिकॉर्ड टूटा और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धूम मचाई लेकिन आज हम बात कर रहें हैं मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर की। जी हाँ! बीते शनिवार को मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। वैसे इस खिताब ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा है और साथ ही भारत के नाम एक रिकॉर्ड को दर्ज भी कराया हैं।


आपको बता दें, इस खिताब को जीतने के बाद भारत पहला देश बन गया हैं जिसने मिस वर्ल्ड खिताब को ज्यादा बार जीता हैं। यह ख़ुशी की बात हैं कि, 17 साल बाद भारत की तरफ से मानुषी छिल्लर ने यह खिताब जीता। 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने नाम किया था।
भारत बना नंबर 1

6 बार इस खिताब को अपने नाम करने वाला भारत देश रैंकिंग में प्रथम स्थान पर हैं और इसके साथ ही वेनेजुएला भी 6 बार जीत कर पहले पायदान पर बरकार हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहाँ की सुंदरियों ने 5 बार इस खिताब को अपने नाम किया हैं। तीसरे नंबर पर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आइसलैंड, जमैका और स्वीडन हैं, जहां की सुंदरियों ने यह खिताब 3-3 बार अपने नाम किया हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

ऐसे बढाए अपना बिजनेस, यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

बैंक हुई पुरानी, यहां करें अपने पैसों की सेविंग, होगा डबल फायदा

क्या आप जानते हैं अंबानी के घर की ये ख़ास बातें